Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चढ़ावा चोरी का आरोपी प्रमोद नौटियाल देहरादून से गिरफ्तार

पुलिस ने गणना कक्ष में मौजूद बीकेटीसी के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए
देहरादून/चमोली। बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने रविवार देर रात देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदरीनाथ लाया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, मंदिर के चढ़ावे के रखरखाव और जमा प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी के संकेत मिलने पर प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह फरार हो गया था।जांच के दौरान पुलिस ने 25 जून की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी कथित रूप से नोटों की गड्डी ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने बीकेटीसी (बदरी-केदार मंदिर समिति) की आंतरिक जांच रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।रविवार को पुलिस ने बीकेटीसी के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। 2 जुलाई को हुई चढ़ावे की गणना के दौरान प्रमोद नौटियाल सहित 12 से अधिक लोग गणना कक्ष में मौजूद थे। इनमें कुछ स्थानीय साधु-संत भी शामिल थे, जिनसे भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ेगी तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *