Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सामान से लदा ट्रक खाई में जा गिरा

अल्मोड़ा। शनिवार देर रात्रि धौलछीना के निकट कलोंन गांव के पास
हल्द्वानी से बेरीनाग को जा रहा ईंट सीमेंट से लदा ट्रक खाई में जा गिरा। धौलछीना पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस मय फोर्स के साथ घटना स्थल को रवाना हो गई ट्रक में सवार चालक गणेश राम पुत्र श्री राम निवासी डीडीहाट को पुलिस ने बाहर निकालकर धौलछीना चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ट्रक चालक की मरहम पट्टðी कर छुट्टðी कर दी। संयोगवश इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों को आज सुबह हादसे का पता चला तो स्थानिक ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्टòा हो गए । शनिवार की देर रात्रि हल्द्वानी से बेरीनाग को सामान ले जा रहा ट्रक संख्या यूं के 04सी सी 1386धौलछीना कालोंन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया ट्रक में मात्र चालक ही सवार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *