Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वेतन कटौती पर भड़के सफाई कर्मचारी, सफाई व्यवस्था ठप

नानकमत्ता । नगर पंचायत नानकमत्ता के सफाई कर्मचारियों ने वेतन में कटौती के विरोध में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर चले जाने से नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। धरने पर बैठे पर्यावरण मित्रें का आरोप है कि इस माह उन्हें निर्धारित वेतन से कम भुगतान किया गया। जब उन्होंने ठेकेदार से इसका कारण पूछा तो बताया गया कि नगर पंचायत की ओर से भुगतान कम मिलने के कारण उनके वेतन में कटौती की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, फिर भी उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना और स्पष्ट कारण के वेतन में कटौती की गई है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि जब तक वेतन कटौती वापस नहीं ली जाती और पूरा भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। धरने के चलते नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।धरने में मुंशी संजीत सिंह, ओंकार सिंह, माले राम, सनी सिंह, प्रकाश सिंह, लक्ष्मी देवी, चंद्रपाल सहित नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *