Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बागेश्वर–हरसीला मोटर मार्ग पर यातायात हुआ बहाल

विधायक सुरेश गड़िया ने BRO अधिकारियों से संपर्क कर मलबा हटाने के निर्देश दिए
बागेश्वर। बागेश्वर–हरसीला मोटर मार्ग के अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही विधायक सुरेश गरिया ने तत्काल सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों से संपर्क कर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।विधायक के निर्देश पर BRO की टीम ने युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू किया और मार्ग पर जमा मलबा तेजी से हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारु कर दिया। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को राहत मिली तथा आवागमन सामान्य हो सका। इस अवसर पर विधायक सुरेश गरिया ने कहा कि जनता की सुविधा, सुरक्षा और निर्बाध आवागमन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना उनका संकल्प है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *