Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंतनगर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में भोजन के बाद कई छात्रों की तबीयत बिगड़ी

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के एक छात्रावास में भोजन करने के बाद करीब 30 छात्रों की तबीयत बिगड़ने से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और मरोड़ की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। जानकारी के अनुसार छात्रवास में भोजन करने के कुछ समय बाद कई छात्रें को अचानक पेट में तेज दर्द, मरोड़ और उल्टियां शुरू हो गईं। एक साथ बड़ी संख्या में छात्रें के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हो गया। चिकित्सकों की टीम तत्काल छात्रवास पहुंची और सभी प्रभावित छात्रें का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रदान किया। राहत की बात यह रही कि किसी भी छात्र की हालत गंभीर नहीं पाई गई और किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी। चिकित्सकीय देखरेख में सभी छात्रों का उपचार छात्रावास में ही किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने छात्रवास में परोसे गए भोजन और उपयोग की गई खाद्य सामग्री की जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों के स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *