Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दयारा ट्रेक में लापता महिला ट्रेकर की तलाश तेज, रेस्क्यू अभियान में 120 से अधिक जवान और स्थानीय लोग शामिल

तीन ड्रोन टीमों को भी तलाशी कार्य में लगाया गया
उत्तरकाशी। दयारा ट्रेक क्षेत्र से लापता महिला ट्रेकर की खोज एवं सुरक्षित बरामदगी के लिए जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। युवती की तलाश में पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP, वन विभाग, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), आपदा प्रबंधन टीम, एसओजी, स्थानीय ग्रामीणों और अनुभवी गाइडों की संयुक्त टीम लगातार प्रयास कर रही है।पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार और पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के नेतृत्व में व्यापक तलाशी अभियान संचालित किया गया।अभियान के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर उन्हें विभिन्न मार्गों से रवाना किया गया है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए तीन ड्रोन टीमों को भी तलाशी कार्य में लगाया गया है। अभियान में 120 से अधिक अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग शामिल हैं, जो ट्रेक मार्गों, घने जंगलों, खाइयों, गदेरों, झाड़ियों तथा अन्य संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि लापता युवती की शीघ्र खोज और सुरक्षित बरामदगी के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *