Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिलाओं को महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी : पूनम पंडित

राहुल गांधी की जनसभा के लिए महिला कांग्रेस ने बनाई रणनीति , पोस्टकार्ड अभियान चलाने का लिया निर्णय
रुद्रपुर। सिटी क्लब में अिखल भारतीय महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 4 जून को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से जनसभा और रैली में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में अिखल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए कांग्रेस लगातार प्रयासरत है तथा राहुल गांधी महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। बैठक में उत्तराखण्ड की सह प्रभारी पूनम पंडित ने कहा कि महिलाओं को महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। उनहोंने कहा कि महिलाओं का सर्वाधिक शोषण भाजपा की सरकार में हो रहा है। उन्होंने महिलाओं से बड़ी संख्या में अल्मोड़ा पहुंचकर राहुल गांधी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का आ“वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की जनता, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। बैठक में पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत भी की गयी। वक्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण को लागू करने के लिए दस लाख से अधिक पोस्टकार्ड भेजे जायेंगे। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रभावी नीतियों की आवश्यकता है। बैठक में प्रदेश में बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर पड़ रहे आर्थिक बोझ तथा विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर अपने अधिकारों और हितों के लिए आगे आना होगा। बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जया कर्नाटक, रेखा सोनकर, सुनीता कश्यप, प्रीती साना, अंकिता अधिकारी, सरोज रानी, सरस्वती बाला, कमला देवी, संगीता मण्डल, ज्योति साना,भजन कौर, सोनिया खुराना, व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा, ललित सिंह बिष्ट, पार्षद जितेश शर्मा, गौरव खुराना, पंकज शर्मा, शुभम दास आदि समेत तमाम लोग मौज्ूद थे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 4 जून को अल्मोड़ा में आयोजित राहुल गांधी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *