देघाट में 54 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
अल्मोड़ा। देघाट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गांजे के साथ दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से वाहन में रखा 54.450 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार देघाट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान केदार उदयपुर रोड में ग्राम उदयपुर डोभरी गधेरा के पास कार संख्या सीएच 01 एआर 9289 को रोका। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो वाहन में तीन कट्टों में रखा 54.450 किलो गांजा बरामद हुई। मौके पर पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह बोरा पुत्र हरि सिंह, निवासी वार्ड नंबर-9 प्राइमरी स्कूल दुर्गापुरी, रामनगर और भरत रावत पुत्र आनन्द सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पुछड़ी, रामनगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत 13 लाख 61 हजार से अधिक आंकी गई। टीम में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, एएसआई गंगा प्रसाद, हेड कांस्टेबल करुण मिश्रा, कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह, नीरज बिष्ट शामिल रहे।
