Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शाकिर ने की अपने पक्ष में मतदान की अपील

हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव हल्द्वानी में वार्ड नम्बर 15 से पार्षद पद प्रत्याशी हाजी शाकिर हुसैन कबाड़ी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे है जिनका चुनाव चिन्ह अलमारी है। शाकिर हुसैन अपने वार्ड 15 में चुनाव प्रचार व सभा में रात-दिन एक किए हुए हैं। शाकिर हुसैन के समर्थकों ने आज रोड शो किया। जिसमें सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। रोड शो के दौरान शाकिर हुसैन के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की जा रही थी। सभी समर्थक शाकिर हुसैन को जीताने की अपील कर रहे थे। शाकिर हुसैन ने कहा की इस वार्ड के सभी लोगो ने मुझे अपना समर्थन देने का वादा किया है और मैं जितने के बाद इस क्षेत्र का विकास करूंगा जो की आज तक किसी भी पार्षद ने नही किया। सभा में शकील भाई, जुबेर भाई, अब्दुल सलाम अल्वी, पवन, बब्बू अल्वी, युनूस अल्वी, वली मोहम्मद, खलील अल्वी एवं मुखीया, अजगर अली, सद्दीक, चिराग अली, शब्बू भाई, शेरदील, कल्लन, नियाज अली, अब्बास अली, नसीम भाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *