Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। सिडकुल सेक्टर एक स्थित यूरो ग्रुप श्री चक्रा कम्पनी के सैकड़ों श्रमिकों ने आज वेतन वृद्धि की मांग को लेकर गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। श्रमिकों का आरोप है कि वह कम्पनी में पिछले कई वर्षों से काम कर रहे है। लेकिन उन्हें 8 घंटे काम के मात्र 13 हजार रूपये ही वेतन दिया जा रहा है जबकि उनसे कम्पनी प्रबंधन द्वारा 12 घंटे का काम लिया जा रहा है । इसलिए अतिरिक्त 4 घंटे के काम का डबल भुगतान किया जाये। उन्होंने कहा कि माह में सभी श्रमिकों से 30 दिन का काम कराया जा रहा है। जबकि माह में चार दिन का नियमानुसार अवकाश होना चाहिए। इसलिए उन्हें माह में किसी भी निर्धारित दिवस पर चार दिन का अवकाश दिया जाये। श्रमिकों का कहना है कि अतिरिक्त समय काम कराने पर उन्हें केंटीन में निःशुल्क भोजन की सुविधा दी जाये। यिइद उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वह आन्दोलन तेज करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेवारी कम्पनी प्रबंधन की होगी। इस दौरान विकास, सुमित, रौरभ, ऋषभ, राकेश, कार्तिक, भगवत, सूरज, अर्जुन,मनोज, कृष्ण कांत, मुकेश, जितेन्द्र, पिंटू, मोरपाल, रमेश, ओमप्रकाश, मदनलाल, पवन, वीरपाल, सत्यपाल, राजवीर, रंजीत कुमार व नरोत्तम आदि श्रमिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *