Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद

नई दिल्ली (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की पारंपरिक पहचान और प्राकृतिक उत्पादों का प्रतीक माने जाने वाले शुद्ध शहद को उपहार स्वरूप भेंट किया। मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, जनसरोकारों तथा प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने उत्तराखण्ड में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्राप्त मार्गदर्शन को संगठन और सरकार के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी की रीति नीति और जनसेवा के संकल्प को लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बैठक के दौरान उत्तराखण्ड भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और उत्तराखण्ड भी उसी विजन को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *