Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुशीला तिवारी चिकित्सालय में12 करोड़ की कैथ लैब का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी । पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने रविवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय में निर्माणाधीन कार्डियक कैथ लैब वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस लैब के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए सांसद ने कार्यदायी संस्था मंडी परिषद को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जनता को जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस कैथ लैब के सुचारू होने से कुमाऊं मंडल और पड़ोसी राज्यों के मरीजों को हृदय रोग के उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्टð ने मौके पर कई दीवारों में सीलन देखी जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मंडी परिषद के अधिकारियों को तत्काल सीलन ठीक करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लैब में लगने वाली मशीनें बेहद संवेदनशील होती हैं और सीलन से उनके खराब होने का खतरा रहता है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा के भीतर ही पूर्ण किए जाएं।सांसद अजय भट्ट ने निरीक्षण के दौरान ही देश के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी यादव से फोन पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल, एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, प्रताप रेकवाल, प्रदीप विष्ट और शांति भट्टð सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *