Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून नगर निगम में ‘जुनगमर हॉल’ का किया लोकार्पण

सांस्कृतिक संरक्षण और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर
देहरादून (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान राजधानी वासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के अंतर्गत नवनिर्मित जुनगमर हॉल का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर क्षेत्र के इंफ्ास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विजन को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि देहरादून केवल उत्तराखंड की राजधानी नहीं, बल्कि हमारे राज्य का प्रवेश द्वार और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। श्जुनगमर हॉलश् के लोकार्पण पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ष्हमारी सरकार विकास के साथ-साथ अपनी विरासत और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह हॉल आने वाली पीढ़ियों को हमारी समृद्ध परंपराओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।ष् मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार और कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ष्हमारी सरकार श्सरलीकरण, समाधान और निस्तारणश् के मंत्र पर चल रही है। जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि जनशिकायतों का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।ष् उन्होंने नगर निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय निकायों को अपनी आय के स्रोत बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्नव्य उत्तराखंडश् के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है, वे केवल पत्थर नहीं बल्कि जनता की उम्मीदें हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं के लिए लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून और महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विधायक राम सिंह कैड़ा,मेयर सौरभ थपलियाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *