Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 75 करोड़ की धनराशि को दी मंजूरी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौतियों का सामना करने और अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 75 करोड़ की भारी भरकम धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस बजट के माध्यम से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रदेश में साइबर अपराधों और उससे जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए देहरादून में साइबर उत्कृष्टता केंद्र यानी साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है जिसके लिए 31.63 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।जनपद उधम सिंह नगर के अंतर्गत किच्छा विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए एनएच 109 में राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मंदिर मोड़ सिडकुल और आनंदपुर होते हुए एसएच 44 तक सड़क पुनर्निर्माण हेतु 22.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही राज्य योजना के अंतर्गत किच्छा के शिमला पिस्तौर कुरैया मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधार कार्य के लिए 19.40 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री द्वारा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी बजट अनुमोदित किया गया है जिसमें रुड़की में उपसंभागीय परिवहन कार्यालय के निर्माणाधीन भवन हेतु एप्रोच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 1.30 करोड़ रुपये शामिल हैं। अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास के अंतर्गत राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास मसूरी के भवन अनुरक्षण हेतु 67.42 लाख रुपये और जनपद उधम सिंह नगर के राजकीय जनजाति छात्रावास खटीमा में टड्ढूबवेल एवं मास्ट लाइट के कार्यों हेतु 18.06 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *