August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने खटीमा में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी

खटीमा । वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के द्वितीय दिवस रविवार को अपने निजी आवास नगला तराई व हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, सतीश भट्टð, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान, अधिशासी अभियंता सिंचाई ए एस नेगी, बी एस डांगी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्टð, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी जितेन्द्र चौधरी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *