Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विकास योजनाओं के लिए 75 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने के लिए 75.36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, बाढ़ सुरक्षा और पर्यटन क्षेत्रों में सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एससीएसपी के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखण्ड पाबौ में बेडा का जगड मोटर मार्ग के किलोमीटर 1.00 से 5.00 तक सुदृढीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु 3.58 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही जनपद हरिद्वार के राजकीय उपजिला चिकित्सालय रुड़की में विद्युत रिवाईरिंग कार्य के लिए 3.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।राज्य योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अंतर्गत न्यू कैंट मोटर मार्ग को दो लेन से 10.50 मीटर चौड़ाई में अपग्रेड करने के लिए 16.87 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह कार्य सालावाला पुल से विजय कॉलोनी पुल तक द्वितीय चरण में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत बूम से टनकपुर के बीच शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर तटबन्ध और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 15.69 करोड़ रुपये की योजना को भी अनुमोदन प्रदान किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम )षिकेश क्षेत्र में एकत्रित लीगेसी वेस्ट के निस्तारण हेतु 6.79 करोड़ रुपये और नगर निगम पिथौरागढ़ में देवभूमि रजत जयन्ती पार्क के निर्माण हेतु 9.81 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। साथ ही टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल निर्माण के लिए 14.24 करोड़ रुपये स्वीकृत करते हुए पहली किश्त के रूप में 1.00 करोड़ रुपये अवमुक्त करने का आदेश दिया है।श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बेहतर सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के चारधाम और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आधुनिक निगरानी तंत्र विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत संदिग्ध तत्वों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एआई बेस्ड फेसियल रिकुनाईजेशन सिस्टम एवं डाटा एनेलेटिक्स साफ्रटवेयर सिस्टम प्रदेश के 05 जनपदों में स्थापित किया जाएगा। इस आधुनिक सुरक्षा प्रणाली के लिए मुख्यमंत्री ने 4.45 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस बैठक और निर्णय प्रक्रिया में शासन के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *