Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भूसे के ट्रक में जा घुसी डीसीएम, चालक गंभीर

गदरपुर (उद संवाददाता)। गदरपुर क्षेत्र में हाईवे पर मोतीपुर के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किराने का सामान लेकर आ रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े भूसे से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, डीसीएम में किराने का सामान लदा हुआ था, जिसे गदरपुर स्थित लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट पर उतारा जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भूसे से लदा ट्रक पहले से ही सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्रतार डीसीएम सीधे ट्रक में जा घुसी। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण चालक की लापरवाही या संभवतः झपकी आना बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *