सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
रूद्रपुर। जिला अधिकारी नितिन भदौरिया व विधायक शिव अरोरा ने आज गांधी पार्क में कल 14 फरवरी को सीएम के कार्यक्रम और सरस मेला व त्रिशूल चौक लोकार्पण स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा कल 14 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर ढ़ाई बजे त्रिशूल चौक पर स्थापित भव्य त्रिशूल का लोकार्पण करेगें जिसके पश्चात वह स्वागत रैली के साथ गांधी पार्क पहुंचेगें जहां उनके द्वारा रूद्रपुर महापौर विकास शर्मा के कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दस दिवसीय यूएसनगर कार्निवल सरस मेला का विधिवत शुभांरभ करेगें। जिलाधिकारी नितिन भादौरिया ने विधायक शिव अरोरा के साथ गांधी पार्क में स्टॉल स्थलों, सभा स्थल की व्यवस्थाओं के साथ ही विद्युत, पेयजल,मोबाइल टॉयलेट व सुरक्षा व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिसके पश्चात श्री भदौरिया त्रिशूल चौक पहुंचे जहा उन्होंने सभी व्यवस्थाओं शीघ्रता शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस चौक पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कावडियों को इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पढे इसका भी विशेष ध्यान रखा जाये। इस दौरान उनके साथ एडीएम प्रशासन पंकज उपाध्याय, सीडीओ देवेश शाशनी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय आदि मौजूद थे।
