February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मीना शर्मा ने ऑडियो प्रकरण में ठुकराल के खिलाफ फिर खोला मोर्चा

रूद्रपुर । उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अपराध निहारिका तोमर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा उनके विरुद्ध की गई कथित अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी वाले ऑडियो प्रकरण में निष्पक्ष जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठाई।मीना शर्मा ने पुलिस अधीक्षक अपराध को घटना का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुए इस प्रकरण से उनकी प्रतिष्ठा और मान-मर्यादा को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस ऑडियो के जरिए उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया, जिससे उन्हें अत्यधिक मानसिक पीड़ा हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत तत्कालीन समय में कोतवाली रूद्रपुर में की गई थी और राज्य महिला आयोग में भी आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन लंबे समय के बाद भी अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।महिला कांग्रेस नेता ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी और अपमानजनक टिप्पणी के बावजूद दोषी के विरु( कार्रवाई न होना दुखद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध निहारिका तोमर ने मीना शर्मा को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग इस प्रकरण की जांच कर जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाएगा। इस मौके पर मीना शर्मा के साथ पूनम गुप्ता, सरोज रानी, माधुरी देवी, श्वेता शर्मा, भूरी देवी कोली, कविता जोशी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *