February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मटर के खेत में कब्जे को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग,एक की मौत

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। नगर के प्रीत विहार क्षेत्र में आज रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जमीनी विवाद के चलते हुए विवाद में अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आज पास के क्षेत्रें में आरोपियों को पकड़ने के लिए कांबिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि एक ठेकेदार मजदूर अड्डे से खेत में काम के लिए मजदूर ले गया था। प्रीत बिहार क्षेत्र में खेत में काम हो रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। विवाद के दौरान एक पक्ष ने अवैध हथियार निकालकर कई राउंड गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से खेत और आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग के दौरान अड्डे से गये एक मजदूर कार्तिक को गोली लग गई। जिसे उसका साथी सूरजं तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया जिसकी पहचान बिहार निवासी 32 वर्षीय कार्तिक के रूप में की गई है। बताया जाता है कि कार्तिक रूद्रपुर घूमने आया था और वह अपने दोस्त सूरज के साथ काम के लिये लेबर अड्डे पर गया था जहां से वह काम के लिये अपने दोस्त सूरज के साथ उक्त खेत में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर कई खाली कारतूस बिखरे मिले जिससे अंदेशा है कि हमलावरों ने 50 से अधिक राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।घटना के बाद से प्रीत बिहार और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है।एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिन दहाड़े खेत में हुई इस फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *