February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रानीखेत में सीएम धामी ने आमजन से लिया फ़ीडबैक

रानीखेत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे के दौरान मंगलवार सुबह रानीखेत में मॉर्निंग वॉक किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय पर संवाद स्थापित कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत उनके सुझाव और फीडबैक लिए। आमजन ने इस पहल की सराहना की और इसे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया। मुख्यमंत्री धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों, व्यवसायियों और सैलानियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता निरंतर सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन से सीधे जुड़ कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनके समाधान को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रही है। धामी ने दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए पर्यटकों से भी भेंट की और उनके शीतकालीन यात्र अनुभवों के बारे में जाना। पर्यटकों ने जनपद की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक फीडबैक दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक बताया। मुख्यमंत्री धामी के दौरे से जिले में खेल, सड़क और पर्यटन विकास के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आमजन के साथ संवाद और उनकी समस्याओं का प्रत्यक्ष फीडबैक लेने के इस कदम को जिले में विकास कार्यों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *