हजारों की भीड़ ने ‘एक्वा पार्क’ पर लगाई मोहर: विजय बहुगुणा को पीएम मोदी ने बुलाया
उधम सिंह नगर। शक्ति फार्म के बहुचर्चित एक्वा फार्म को लेकर टैगोर नगर के मैदान में कल जो कुछ हुआ वह सबने देखा, हजारों की भीड़ से खचाखच भरा शक्ति फार्म के टैगोर नगर का मैदान एक्वा पार्क के समर्थन का गवाह बन गया। गौरतलब है कि शक्ति फार्म के प्रहलाद पलसिया में लगभग 50 करोड़ की लागत से एक्वा पार्क का निर्माण किया जा रहा है जिसमें मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा प्रस्तावित एक्वा पार्क की जमीन पर कुछ परिवार लंबे समय से कृषि कर रहे थे न्यायालय के आदेश के बाद उन परिवारों को वहां से हटाया गया इसके बाद प्रहलाद पलसिया में सियासी पारा चढ़ गया स्थानीय राजनीति में दखल रखने वाले शक्तिगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष व सितारगंज के पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे पूर्व विधायक नारायण पाल के साथ कुछ लोग प्रहलाद पलसिया पहुंचकर हटाए गए परिवारो के पक्ष में खड़े हो गए थे । जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने विपक्ष पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्हें विकास विरोधी बताया था। इधर शक्ति फार्म के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने पर शक्ति फार्म के टैगोर नगर मैदान में कुछ जनप्रतिनिधियों और जनता द्वारा मंत्री सौरभ का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें अनुमान से अधिक भीड़ पहुंच गई जिसे देख सौरभ बहुगुणा समर्थक और भाजपाई गदगद नजर आए , हैरानी की बात यह है कि मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंच से खुलेआम हजारों की भीड़ से हाथ उठाकर एक्वा पार्क पर समर्थन मांग लिया कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि सौरभ बहुगुणा में क्षेत्र की जनता के लिए काम करने का जुनून है उन्होंने यह भी कहा कि अभी शक्ति फार्म में बहुत कुछ होना बाकी है। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष शक्ति फार्म के विकास में रोड़ा अटका रहा है जबकि शक्ति फार्म की जनता विकास के साथ उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विजय बहुगुणा को पीएम मोदी ने बुलाया
रूद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश के बड़े कद के नेता विजय बहुगुणा को दिल्ली दरबार से न्योता आया है, सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आज मुलाकात होगी। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात के तमाम सियासी मायने निकाले जा रहे हैं अनुमान लगाया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है मुलाकात सियासी मायने में बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बीच यह मुलाकात 2027 के चुनाव से ठीक पहले किसी विशेष रणनीति को लेकर है।
