कुंजापुरी के पास गुजरात के श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरने से में पांच लोगों की मौत
कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर, गुजरात से तीर्थ यात्र पर आये थे श्रद्धालु
टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कुंजापुरी के पास गुजरात के श्रद्धालुओं की बस खाई में गिर गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है, जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस हादसे में पांच लोगों के मरने की सूचना है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है। बताया जा रहा है कि बस संख्या यूके 07पीए 1769 बस में सवार सभी लोग गुजरात और दिल्ली से कुंजापुरी दर्शन करने के लिए जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में कुंजापुरी से करीब 33 किमी पहले ये हादसा हो गया। बस करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।ऋषिकेश से कुंजा पुरी की दूरी करीब 23 किमी है। फिल हाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बस में करीब 30 लोग सवार थे। बस हिंडोलाखाल के पास करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिरी है- सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गयी। एएसपी जेआर जोशी टिहरी गढ़वाल ने हादसे में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 28-30 यात्री सवार बताए रहे हैं, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे।हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। पुलिस-प्रशासन ने कहा कि घायलों का उपचार प्राथमिकता से किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
