लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
काशीपुर(उद संवाददाता)। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मौ- अली खां, काशीपुर निवासी मोहम्मद नाजिर को 12-06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। नाजिर को उस समय पकड़ा गया, जब वह बाइक पर सवार होकर स्मैक की तस्करी के इरादे से जा रहा था। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ- मणिकांत मिश्रा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत की गई। अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित टीमों को निर्देशित किया है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में एसपी सिटी अभय सिंह और सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने 4 अक्टूबर 2025 की देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नौगजा मजार के पास एक संदिग्ध पल्सर बाइक सवार को रोका गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 12-06 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी की पहचान मोहम्मद नाजिर निवासी मोहल्ला अली खां, काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में ले ली है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई मनोज धौनी, कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल, सचिन चौधरी, तथा एसओजी टीम से हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और हरीश गोस्वामी शामिल रहे।
