February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नंदानगर क्षेत्र पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी : आपदा से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया

चमोली(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री सुबह खटीमा से सीधे नंदानगर क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया और वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों की हर जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने राहत शिविरों में पहुंचकर भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल एवं अस्थायी आवास जैसी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रभावित व्यत्तिफ़ को असुविधा न हो, इसके लिए त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा से बेघर हुए एवं पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद किया। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में आपके साथ खड़ी है। हर जरूरी संसाधन, सहायता और सुविधा आपके लिए उपलब्ध कराई जाएगी। जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल तात्कालिक राहत ही नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए स्थायी समाधान और मजबूत इंफ्ास्ट्रक्चर पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीर्घकालिक योजना तैयार कर जोिखम क्षेत्रें की पहचान की जाए और आपदा पूर्व तैयारियों को और सुदृढ़ किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, आपदा प्रबंधन की टीमें, और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने प्रभावित क्षेत्रें में राहत कार्यों के सुचारू संचालन के लिए आपसी समन्वय और तत्परता पर जोर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *