February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कलेक्ट्रेट में गरजे बंगाली समाज के लोग : जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

रूद्रपुर (उद संवाददाता )। प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के तत्वावधान में आज बंगाली समुदाय ने अपनी अनेक मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया और तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।जिसमें बंगाली बाहुल्य क्षेत्रें में बांग्ला भाषा लागू करने, समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने तथा बंगाली छात्रें के लिए गुरु चांद छात्रवृत्ति योजना को पुनः बहाल करने, बंग भवन का निर्माण करने व बंगाली पौड, माझी, नमोशुद्र जाति के बच्चों को छात्रवृति पुनः प्रदान करने आदि की मांग शामिल र्है। इससे पूर्व जनपद के विभिन्न क्षेत्रें से आए बंगाली समाज के हजारों लोग गांधी पार्क में एकत्रित हुए जहां से अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में रवाना हुए। जुलूस डीडी चौक, पशुराम चौक, अटरियां चौक, हल्द्वानी रोड, विकास भवन रोड होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा जहां धरना प्रारम्भ किया गया। धरना स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हहुए वक्ताओं ने कहा कि बंगाली समाज पिछले कई दशकों से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर निरन्तर आंदोलन कर रहा है। परन्तु समाज की मांगों की अभी तक उपेक्षा की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाऐगा। उन्होंने कहां कि राजनीति दल अपने निजी स्वार्थाे की पूर्ति के लिए बंगाली समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते रहे है। जो अब नहीं चलेगा। बंगाली समाज अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह से जागरूक हो चुका है। वक्ताओं ने कहा बंगाली समाज अपने अधिकारों की रक्षा और न्यायोचित मांगों को पूरा कराने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा। सभा को शक्तिफार्म से पधारें गुरू रामचन्द्र राय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, महासचिव नारायण हलदार,ममता हलदार, तरूण दत्ता, परिमल राय, चन्द्रशेखर गांगुली,तारक बाछाड़ सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान बंगाली समाज के एक शिष्ट मंडल ने तहसीलदार से मुलाकात कर उन्हे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में प्रियजीत राय, संजीत खान, अभिमन्यु साना, भास्कर मण्डल, विजय सिकदार, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, सुमित राय, एसपी सरकार, सुभाष व्यापारी, आशुतोष राय, विकास मल्लिक, कालीपद महलदार, मधुसूदन सरकार, उत्तम आचार्य, समीर राय, अर्जुन विश्वास,उमा सरकार, लक्की राय,अंकिता, मलीना विश्वास, मोनिका ढाली, सुशील मंडल, निंत्यानंद मंडल, पार्वती, शकुन्तला, अंजलि, पूजा, सीमा, सविता, सरोराय, नरेश साना, प्रभाष स्वर्णकार, अनादि रंजन मंडल, नित्यानन्द मंडल,डा. जगदीश मंडल, त्रिनाथ विश्वास, शंकर चक्रवर्ती, मनोज राय, जीवन राय, रोहित मंडल, सुरंजन राय, संजय विश्वास, महापद राय, सुमित मंडल, रामचंद्र राय, गोविंद तालुकदार, शंभू साना, संजय बाछाड़, प्रियजीत राय, उत्तम आचार्य, संजीत खान, देवू मंडल, कृष्णपद मंडल, रविंद्र विश्वास, नकुल बक्शी, रविंद्र सिंह, विष्णु प्रमाणिक, विक्की मंडल, राजा हालदार, मिथुन पहाड़, प्रकाश राय, मानस बैरागी, संबल सरकार, संजीव दे, सुकुमार वैद्य, प्रशांत मंडल, विरंची पद वाईन, रवि मजूमदार, देवाशीष पोद्दार, मधुसूदन सरकार, सुमंत विश्वास समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *