दिल्लीवासियों को 17 नई योजनाओं का तोहफा, गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने दिल्लीवासियों को 17 नई जनकल्याणकारी योजनाओं का उपहार दिया। पूरे स्टेडियम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा हुआ था। अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का लक्ष्य है कि देश के हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचे और इसी संकल्प के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण की नई योजनाओं का लाभ दिल्ली की जनता तक पहुंचाया जा रहा है।इन योजनाओं में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, अस्पतालों में नए ब्लॉकों का निर्माण, अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों की स्थापना, छात्रावासों की नई सुविधा, जरूरतमंदों के केयरटेकरों को आर्थिक सहयोग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम जैसी पहलें शामिल हैं, जिनसे दिल्लीवासियों को न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में एक नई शक्ति भी प्राप्त होगी।प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस अवसर पर मध्यम वर्ग को राहत प्रदान करते हुए आयकर छूट सीमा को 12 लाख रुपये तक बढ़ाने और फ्नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटीय् लागू करने की घोषणा की है, जिससे प्रत्येक परिवार को सीधी राहत मिलेगी। दिल्लीवासियों ने जब एक्सप्रेसवे से लेकर मेट्रो विस्तार तक, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर यमुना सफाई तक, उज्ज्वला योजना से लेकर आधुनिक इन्Úास्ट्रक्चर तक की उपलब्धियों का स्मरण किया तो हर किसी के मन में एक ही नाम गूंजा दृ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, जिन्होंने बिना भेदभाव और बिना पक्षपात के यह संदेश दिया है कि सत्ता विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय कॉर्पाेरेट मामलों एवं सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के सांसदगण, कैबिनेट मंत्री, दिल्ली के महापौर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर रुद्रपुर से भाजपा नेता भारत भूषण चुग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण बताया

