भारी फोर्स संग नैनीताल में चला सघन चेकिंग अभियान
नैनीताल (उद संवाददाता)। पर्यटन नगरी नैनीताल में बुधवार की रात्रि एसपी क्राइम व ट्रैफिक डा. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में अनेक क्षेत्रें से बुलाए गए पुलिस बल के साथ सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। एसपी जगदीश चंद्र के साथ 3 सी.ओ., 5 थानाध्यक्षों के साथ 100 जवानों ने रात के अंधेरे में नशे और ट्रैफिक नियम उल्लंघन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। नैनीताल के अलग अलग हिस्सों में 5 थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रात 9 बजे तक, सूखाताल, ठंडी सड़क, अयारपाटा, शेरवानी, अंडा मार्केट, बोट हाउस क्लब व रिंक हॉल और बीड़ी पाण्डे के पीछे की तरफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक इंडिया होटल के समीप चौकिंग की गई। चेकिंग के दौरान नशे के लिए चेकिंग, आई.डी. वैरिफिकेशन, रैश ड्राइविंग, ड्रनकिन ड्राइविंग, बिना आई.डी., रेट्रो साइलेंसर आदि की चेकिंग हुई। इसके लिए टीम के सदस्य खन्स्यु, पी.एस.सी., भीमताल, भवाली, तल्लीताल, मल्लीताल, बेतालघाट, मुखतेश्वर आदि थाने कोतवाली से फोर्स बुलाई गई। फोर्स ने ठंडी सड़क और सुनसान जगहों में लड़का लड़की के जोड़ों, नाबालिगों, गुटो में बैठे लड़कों की चेकिंग और वेरिफिकेशन किया। मॉल रोड में स्कूटी, मोटरसाइकिल, टैक्सी कार, पिकअप, पर्यटक और स्थानीय लोगों की गाड़ियां चौक की। चेकिंग के दौरान अंधेरे से लड़ने के लिए आपदा में इस्तेमाल होने वाली पिलर टॉर्च जलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर कई लोगों का चालान किया। अनेक लोगों को सख्त हिदायत भी दी। टीम में एस.पी. क्राइम एंड ट्रैफिक जगदीश चंद्र, सी.ओ. नैनीताल संदीप पाण्डे, सी.ओ. लालकुआं, कोतवाल भवाली प्रकाश सिंह मेहरा, एस.ओ.संजीत राठौर, एस.आई. राजवीर सिंह नेगी, खन्स्यु एस.ओ. विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
