Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम

देहरादून। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम उत्तराखंड आने वाले है। 12 सितंबर को मॉरीशस के पीएम देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के एक दिन बाद वो दून भ्रमण पर रहेंगे। बताते चलें कि पीएम रामगुलाम आठ दिनों की राजकीय यात्रा पर है। जिसके चलते वो बीते दिन मंगलवार को मुंबई पहुंच चुके है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम देहरादून भ्रमण के बाद 16 सितंबर को वापस चले जाएंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए वो भारत यात्रा पर आए है। भारत दौरे के दौरान वो वाराणसी, अयोध्या, तिरुपति में भी दर्शन करेंगे। शुक्रवार को वो उत्तराखंड आएंगे। ऐसे में वो पहले देहरादून पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *