Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग के निर्माण का शासनादेश जारी

रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रयास आिऽरकार रंग लाये हैं। ऽस्ताहाल ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग के निर्माण का शासनादेश जारी हो गया है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण शुरू हो जायेगा। गौरतलब है कि ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग क्षेत्र की जनता कई वर्षों से कर रही थी। इस सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऽासकर बर्षात के दिनों में इस मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता था। विधायक राजकुमार ठुकराल इस सड़क के निर्माण की मांग कई बार मुख्यमंत्री एवं शासन के अधिकारियों के समक्ष कर चुके थे। सड़क निर्माण का मुद्दा उन्होंने कई बार विधानसभा में भी उठाया था। विधायक ठुकराल की मांग पर ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गत वर्ष रूद्रपुर आगमन के दौरान इस सड़क के निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन इसके शासनादेश की फाईल लम्बे समय से अटकी हुयी थी। पूर्व में इस सड़क के प्रस्ताव को तकनीकी कारणों से रोक दिया गया था।जिसके बाद विधायक राजकुमार ठुकराल की पहल पर दुबारा इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। बीते दिवस आचार संहिता लागू होने से पहले इस सड़क के निर्माण के लिए शासनादेश जारी हो गया। शासन के संयुत्तफ़ सचिव एस-एस- टोलिया ने जारी शासनादेश संख्या 5062/।।।(2) /18-05 (प्रा-आ-)/2018 में लोक निर्माण विभाग को शिवनगर से ट्रांजिट कैम्प थाने तक (0-90 किमी)मार्ग चौड़ीकरण कार्य के लिए 171-46 लाऽ (एक करोड़ इकहत्तर लाऽ छियालीस हजार) की धनराशि स्वीकृत की है। शासनादेश जारी होने के साथ ही अब इस मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग इस सड़क का निर्माण शीध्र शुरू करेगा। बता दें कि आपके लोकप्रिय हिंदी न्यूज पोर्टल उत्तरांचल दर्पण ने भी इस मार्ग की खस्ता हालत को लेकर कई बार प्रमुखता से समस्याओं को उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *