Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जसपुर में बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में 10 घायल

काशीपुर/जसपुर(उद संवाददाता)। जसपुर में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रही एक यात्री बस और ट्रैक्टर ट्राली में गूलरगोजी गांव के पास फीका नदी पुल पर जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में बस सवार 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। ग्राम गूलरगोजी निवासी नईम अहमद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर उपनिरीक्षक केसी आर्या, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह मेहर, कांस्टेबल अब्दुल मलिक, कांस्टेबल प्रवींद्र सिंह, कांस्टेबल हेमचंद्र फुलारा तथा होमगार्ड निर्मलजीत सिंह मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम ने हाईवे पर यूपी 31एटी 7743नंबर की बस को ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई हुई हालत में पाया। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। वहीं, गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक 44 वर्षीय सलीम अहमद पुत्र अमीर हुसैन निवासी निवार मंडी जसपुर सुरक्षित मिला। ट्रॉली चालक के साथ अकरम पुत्र असलम निवासी हसनपुर जनपद बिजनौर भी मौजूद था। घायलों में ,मनोज (50) पुत्र रामा,बाबूराम (65) पुत्र रामलाल,शालू (30) पत्नी जयकिशन ,मीना (35) पत्नी भजनलाल,मुन्नी (45) पत्नी रामप्रीत,भुनना उर्फ रामप्रीत (52) पुत्र जौहरी,प्र“लाद (75) पत्नी मुरली,मुरली (82) पुत्र रामलाल,सुघर (48) पुत्र रतीराम, मनोज कुमार (35) पुत्र मुरली आदि शामिल हैं। सभी घायल ग्राम झंडीराज, थाना निघासन, जिला लखीमपुर खीरी के बताये जा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों को छुट्टी दे दी गई। लेकिन मुन्नी पत्नी रामप्रीत को सिर व मुंह में तथा मनोज पुत्र रामा को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बस हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली हसनपुर से काशीपुर की ओर आ रही थी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर प्रभारी धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि आज सुबह की घटना है बस ओर ट्रेक्टर ट्राली की हाइवे पर भिड़ंत हुई है जिसमे 10 लोग घायल हुए है जिसमे से 2 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है और 8 लोगो का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है बस में अलग अलग जनपदों के यात्री सवार थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *