Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गदरपुर में ज्योति ग्रोवर बनीं ब्लॉक प्रमुख, चार वोटों से जीत दर्ज

गदरपुर। गदरपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में ज्योति ग्रोवर ने कड़े मुकाबले में विजय हासिल कर ली। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी जसविंदर कौर को चार मतों से हराया। चुनाव में कुल 40 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें ज्योति ग्रोवर को 22 मत मिले, जबकि जसविंदर कौर को 18 मत प्राप्त हुए। इस तरह ज्योति ग्रोवर ने चार मतों की बढ़त के साथ ब्लॉक प्रमुख का पद अपने नाम किया।परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच ज्योति ग्रोवर का जोरदार स्वागत किया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने ज्योति ग्रोवर को जीत की बधाई देते हुए इसे पार्टी और गदरपुर क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं, ज्योति ग्रोवर ने विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *