Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

समर्थक जिला पंचायत सदस्यों को दिन दहाड़े किया अगवा, हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेसी

बेतालघाट ब्लॉक में पैर में गोली लगने से ग्रामीण घायल
नैनीताल। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बड़ा बवाल सामने आया। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे जिला पंचायत सदस्यों को कई लोगों ने जिला पंचायत कार्यालय के पास से ही जबरन उठा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कांग्रेसियों ने पुलिस के सामने ही उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्यों को अगवा करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सभी कांग्रेसी नेता हाईकोर्ट की शरण चले गए। नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले हुई गोलीबारी में एक ग्रामीण के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल ग्रामीण को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस पर सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया है। मामले में बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गयी है। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने तल्लीताल थाना पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाने के साथ ही चार जिला पंचायत सदस्यों को गायब करने के प्रयास का आरोप भी लगाया है। दीपा दर्मवाल ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्या समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी और पुलिस पर उनके 4 समर्थित पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने पुलिस समेत 30 से 40 लोगों लोगों पर चार जिला पंचायत सदस्यों का दिनदहाड़े अपहरण का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाने के साथ ही चुनाव को स्थगित करने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि उनके और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट की है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डीजीपी से भी फोन पर बात की है। कांग्रेस का आरोप है कि उनकी पार्टी की महिला प्रत्याशी के साथ भी मारपीट हुई है, उसको थप्पड़ मारे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *