Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पौड़ी गढ़वाल(उद संवाददाता)। यहां बुरासी गांव में भूस्खलन से दो महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही कई मवेशियों की भी जान चली गई। जानकारी के अनुसार बुरासी गांव में बुधवार सुबह बिमला देवी पत्नी स्व- बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्व- प्रेम सिंह नेगी मलबे में दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमर सिंह के आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गई। हादसे में कई मवेशी मर गए। जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा पास के सैजी गांव में भी कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। जनकल्याण सामाजिक समिति ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और सहायता दी जाए। समिति ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *