Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरकाशी में बादल फटने से भीषण तबाही : धराली बाजार पूरी तरह तबाह,कई लोग मलबे में दबे

सीएम धामी ने जताया दुख,केंद्र सरकार से मांगे दो एमआई और एक चिनूक हेलिकॉप्टर
उत्तरकाशी ।उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। बापानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। दल फटने से धराली गांव में विनाशकारी बाढ़ आ गई है। 50 से 60 लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल और होमस्टे तबाह हो गए हैं। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं। धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के पास उत्तरकाशी में बादल फटने की प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने भारत सरकार को दो एमआई और एक चिनूक हेलिकॉप्टर राहत और बचाव कार्य के लिए देने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *