Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

230 पेटी अंग्रेजी शराब बरामदः चालक गिरफ्तार, तीन फरार

काशीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर फर्राटा भर रहे एक कैंटर को रोककर उसमें से 230 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत 15 लाख के आसपास आंकी जा रही है। तस्करी के अंग्रेजी शराब की भारी भरकम खेप सोनीपत ;हरियाणा से पीरुमदारा ले जाई जा रही थी। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं। कार्यवाही के बारे में पता चला है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो उठी। पुलिस टीम ने अलीगंज रोड पर बांसखेड़ा फ्लाईओवर के समीप सड़क से होकर फर्राटा भर रहे कैंटर संख्या यूके 19एटी/2508 को रोक लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी से पुलिस को तस्करी की 230 पेटी, 130 पेटी ;6240 पव्वे द्ध डिस्काउंट प्रीमियम व्हिस्की तथा 100 पेटी ;1200 बोतल द्ध डिस्काउंट प्रीमियम बोतल बरामद हुई। कैंटर चालक ग्राम बसेड़ा थाना कैराना जनपद शामली उत्तर प्रदेश निवासी अमजद अली पुत्र इरशाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़े गए कैंटर चालक ने बताया कि शराब की यह खेप मुआना सोनीपत निवासी मुकेश पुत्र जयपाल व अमित द्वारा लोड कराया गया। माल पीरुमदारा ले जाने को कहा गया था। उसने यह भी बताया कि कैंटर के आगे बलेनो कार संख्या यूके 18 एल/2670 ठाकुरद्वारा निवासी गौरव व्हाट्सएप कॉल से रास्ता बता रहा था। पुलिस को देखकर मुकेश अमित व गौरव वहां से भाग निकले। पुलिस टीम में वाहन को कब्जे में लेकर उसे सीज करते हुए हिरासत में लिए कैंटर चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी में लिप्त वांछित अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी, उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, सौरभ भारती, कांस्टेबल मुकेश कुमार, जगदीश पपने, ज्ञानेंद्र कुमार गजेंद्र गिरी दीपक जोशी व सचिन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *