Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर से खेलने निकले दो छात्रों के शव गौला नदी में मिले,परिजनों में कोहराम

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। मंगलवार की सायं निकटवर्ती ग्राम मोतीनगर में घर से खेलने के लिए निकले दो छात्रें के शव आज पुलिस व गोताखोरों की मदद से गौला नदी से बरामद किए गए । जिससे दोनों के परिजनों में कोहराम मच हुआ है। वही ग्राम में शोक की लहर व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोतीनगर से मंगलवार की सायं खेलने के लिए घर से निकले दो छात्र लापता हो गए। रात भर स्वजन व ग्रामीण दोनों की तलाश करते रहे।साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। बुधवार की सुबह संदिग्ध हालत में एक छात्र का शव गौला नदी से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने दूसरे छात्र की तलाश शुरू कर दी बाद में गोताखोउ की मदद से गौला नदी से उसका शव भी बरामद कर लिया गया।। बताया जाता है कि किशनपुर सकुलिया मोतीनगर निवासी दीवान सिंह का 13 वर्षीय बेटा अंकित भौरियाल कक्षा नौ जबकि दरपान सिंह दानू का 14 वर्षीय पुत्र कृष 10वीं में पढ़ता था। मंगलवार की शाम चार बजे दोनों छात्र रोजाना की तरह जंगल में बने मैदान में खेलने के लिए गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। तो परिजनों को चिंता होने लगी। स्वजन व ग्रामीणों ने खोजबीन की तो पता चला कि दो और छात्र मैदान में खेलने के लिए गए थे। लेकिन वह समय पर घर लौट आए। अंकित व कृष रातभर गायब रहे। आज बुधवार की सुबह स्वजन व ग्रामीण दोनों की तलाश करते हुए गौला नदी में पहुंचे। जहां गहरे कुंड से अंकित का शव बरामद हुआ।आशंका व्यक्त की गई कि इसी कुंड में कृष भी डूबा होगा। इसलिए पुलिस व स्थानीय लोगों ने कृष की तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों की काफी मेहनत के बाद कृष का शव भी बरामद कर लिया गया। स्वजन व ग्रामीण बच्चे की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि जहां पर बच्चे खेलने के लिए जाते हैं। वह स्थान घर से डेढ़ किलो मीटर दूर है। इसके साथ ही मैदान से गौला नदी की दूरी तीन किलो मीटर है। अंतिम बार शाम छह बजे अंकित व कृष को मैदान पर देखा गया था।दोनों में से किसी एक की चप्पल टूट गई थी। इसलिए दोनों चप्पल को तार से बांधकर घर आने की बात कह रहे थे। लेकिन वह गौला नदी में कैसे पहुंच गए परिजनों को समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *