Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन के मलबे में दबे दो यात्रियों की तलाश जारी

पुलिस की मदद से यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही
उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को नौकैंची क्षेत्र में हुए भूस्खलन के मलबे में दबे दो यात्रियों की तलाश एसडीआरएफ टीम ने मंगलवार सुबह पुनः शुरू की। मलबे की चपेट में पांच यात्री आ गए थे, जिसमें दो यात्रियों के शव गत दिवस ही निकाल लिए गए थे। मृतकों की पहचान हरिशकंर (47) और उनकी बेटी ख्याति (09) निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मलबे में दबकर घायल हुए रसिक भाई निवासी मुंबई को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।अब मलबे में दबी भाविका शर्मा (11) निवासी बी-58 कृष्ण विहार दिल्ली और कमलेश जेठवा (35) निवासी मुंबई थाने, महाराष्ट्र की एसडीआरएफ खोज रही है। यमुनोत्री में पैदल यात्र रोक दी गई है। यात्री जानकीचट्टी पड़ाव पर ठहरे हैं और रेस्क्यू समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी जानकीचट्टðी में भूस्खलन विशेषज्ञों की टीम के साथ पहुंचे हैं। विशेषज्ञ भूस्खलन के कारणों को लेकर सर्वे कर रहे हैं। जबकि गंगोत्री, केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्र सुचारु है। केदारनाथ पैदल मार्ग वर्षा के कारण फिसलनभरा हो गया है। चमोली में बदरीनाथ राजमार्ग पीपीलकोटी में खतरनाक बना है।पुलिस की मदद से यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *