Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरने से दो की मौत

पौड़ी गढ़वाल । देवप्रयाग मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पयाल गांव की सीमा के अंतर्गत एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 14टीए 1585 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (65 वर्ष), निवासी पयाल गांव, और यशपाल रावत, निवासी देवप्रयाग के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गयी है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, जबकि प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने को कारण माना जा रहा है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *