Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड की मॉडल से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले फरार फिल्म डायरेक्टर को मुम्बई से किया गिरफ्तार

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। पुलिस ने उत्तराखंड की मॉडल से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले फिल्म डायरेक्टर को मुंबई से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, हल्द्वानी पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर कवल शर्मा को मुम्बई से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी 1 वर्ष का करावास और 51-10 लाख की सजा के आदेश के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था और वर्ष 2022 से फरार चल रहा था। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि फिल्म डायरेक्टर कवल शर्मा पुत्र चमन लाल शर्मा निवासी 12 जुहू शिल्पा जुहू रेजीडेन्सी के पीछे जे डब्लू मैरिएट होटल के सामने ख्वाजा अब्बास लेन थाना शान्ताक्रुज मुम्बई की मुलाकात 2013 मे स्थानीय व्यापारी की सुपर माडल लड़की से हुई थी उस समय कवल शर्मा की एक फिल्म दिल्ली आई रिलीज होने वाली थी। कवल शर्मा के पास उस समय पैसे कम थे उसने व्यापारी की सुपर माडल लड़की से 35 लाख रुपये लिए उधार लिये । फिल्म रिलीज के दिन से 30 दिन के भीतर मुनाफे के साथ कुल 50 लाख रुपये वापस करने की डील की की गयी। उसको 50 लाख के चौक दिये थे पैसे न होने के कारण चौक बाउण्स को गये। व्यापारी की सुपर माडल लड़की ने 2015 मे कवल शर्मा के खिलाफ कोर्ट मे धारा 138 एनआई एक्ट का वाद दायर किया जिसमे कवल शर्मा को 17 जनवरी 2019 को मा0न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से 1 वर्ष का कारावास और 51 लाख 10 हजार जुर्माना की सजा हुई। कवल शर्मा के द्वारा सजा के विरुद्ध मान्नीय न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल मे अपील की गयी और 19फरवरी 2019 को अपील जमानत ली गई। जिसके लिए बन्धपत्र व दो जमानतियों का जमानत पत्र भर कर न्यायालय में दिया गया । न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी ने 9- मई 2022 को कवल शर्मा की अपील को खारिज कर दी। उसके बाद न्यायालय से कवल शर्मा के विरुद्ध कई सम्मन, वारण्ट व मुम्बई के लोकल अखबार मे उसको बुलाने के लिए उद्घोषणा जारी हुए परन्तु कवल शर्मा के पास पैसे न होने व जेल के डर के कारण न्यायालय के आदेशों का जानबूझ कर पालन नही कर पाया और न्यायालय के बुलाने पर भी कोर्ट नही आया। जिस पर न्यायालय के आदेश पर 2024 में उसके खिलाफ धारा 229क/174क भादवि के तहत कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। कवल शर्मा द्वारा विवेचना में सहयोग न करने पर उसके विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया। पुलिस लगातार कवल शर्मा की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए गठित की गयी टीम टीम ने कवल शर्मा को सिटी मॉल कम्पाउण्ड रिंग रोड थाना अम्बोली अन्धेरी मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र राणा ,गौरव जोशी, कांस्टेबल संतोष कुमार, ललित रेखाड़ी आदि शामिल थे। गिरफ्तार कवल शर्मा ने अभी तक कुल 16 हिन्दी फिल्म बनाई है जिसमें पहली फिल्म जीते हैं शान से है तथा अन्य फिल्म हीरालाल पन्नालाल, नमक, जिम्मेदार, गुनाहों का देवता, उस्ताद, मर मिटेंगे, दिल्ली आई आदि शामिल है। कवल शर्मा की फिल्मों में मशहूर अभिनेता संजय दत्त, गोविन्दा, मिथुन चक्रवर्ती, जितेन्द्र आदि अभिनेताओं ने भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *