Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून(उद संवाददाता)। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी पर फायर झोंक कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक के दोस्तों द्वारा युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्त की तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी निवासी तिलवाड़ी को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के पीपल चौक माण्डुवाला में खुलेआम दो युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोहित को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मामले को लेकर मृतक के दोस्त अभिषेक बर्तवाल पुत्र संतोष कुमार निवासी तिल्वाड़ी ने पुलिस को तहरीर दी है। अभिषेक ने बताया कि देर रात वह अपने दोस्तों के साथ कार में पीपल चौक मण्डुवाला में थे। इस दौरान वहां मोटरसाइकिल में दो युवक आए और कार में फायर झोंक दिया। इस दौरान गोली रोहित की गर्दन में लग गई। आनन-फानन में रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि मृतक रोहित के दोस्त की महिला मित्र की पहचान आरोपी से थी। रात को जब मृतक अपने दोस्तों और उसी महिला के साथ नयागांव में दोस्त के घर पर था, तभी महिला को आरोपी का फोन आया। इसी दौरान आरोपी, महिला, मृतक और दोस्तों के बीच बहस हो गई। इसी बहस में आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कार्रवाई कर रही है। अभिषेक बर्तवाल की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात में अजहर नाम के शख्स का नाम सामने आया है। सूत्रें के अनुसार एक युवती के कारण रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय की एक युवती रोहित नेगी के दोस्त के साथ रहती थी। यह बात अजहर को पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर रोहित नेगी और अजहर की रंजिश शुरू हो गई। एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि चौक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। गोली मारने वालों की तलाश में चार टीमें बनाई गई हैं। अजहर मलिक मूल रूप से मुजफ्फर नगर का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *