February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की महिला की मौत,हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी

बेटे और बहु के साथ महाकुंभ में गई थी किच्छा निवासी गुड्डी देवी
रूद्रपुर। प्रयागराज के संगम तट पर देर रात मची भगदड़ में उत्तराखंड के एक महिला की भी मौत हो गई है। मृतका की पहचान किच्छा निवासी गुड्डी देवी (57) के रूप में हुई है बताया जा रहा है सोमवार रात महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई थी। जिसमें गुड्डी देवी अपने बेटे और बहु के साथ प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकली थी। बीती रात अचानक भगदड़ मच गई। अचानक मची भगदड़ के दौरान गुड्डी देवी अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। गुड्डी देवी का शव आज सुबह छह बजे बरामद किया गया है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की टीम ने मृतका के शव को उनके परिजनों को नहीं सौंपा है। महाकुंभ प्रयागराज की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्डवासियों की सहायता के लिए निम्नवत हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं। उत्तराखण्ड के प्रभावित श्रद्धालु प्रत्येक प्रकार से सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8218867005, 9058441404, दूरभाष नंबर 0135 2664315 और टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि भगदड़ के कारण महाकुंभ क्षेत्र, प्रयागराज में यदि उत्तराखण्ड राज्य के श्रद्धालु किसी प्रकार से प्रभावित हुए हों, किसी भी प्रकार की मदद और घटना से सम्बन्धित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इन हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *