February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इंडस्ट्रियल एरिया में बागला पॉली फिल्म्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों की क्षति

रूड़की (उद संवाददाता)। मुंडयाकी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पॉलिथीन बनाने की कंपनी में बीती देर रात धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही आग की लपटों से हड़कंप मच गया। 10 से अधिक दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं। आसपास की दर्जन भर अन्य फैक्टरियों को पर खतरे के चलते उन्हें खाली करा दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में उत्तम शुगर मिल के सामने स्थित इंडस्ट्रियल एरिया बागला पॉली फिल्म्स नाम से काफी साल से स्थापित फैक्टरी है। रविवार रात को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि छुट्टðी के चलते अधिकांश कर्मचारी नहीं थे। जो अंदर थे वे बाहर की ओर दौड़ पड़े। सुरक्षाकर्मियों ने आग लगने की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और लापटें असमान में उठने लगीं। तभी धमाके शुरू हो गए। आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग का विकराल रूप देख आसपास से दमकल की दस गाड़ियां बुलाई गईं। सूचना मिलने पर मंगलौर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। आनन फानन में आसपास की कंपनी के कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *