February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोलः महिला प्रदेश कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, पुलिस से लगाई बैरिकेडिंग

देहरादून(उद संवाददाता)। महिला प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित पूरे प्रदेश से कांग्रेस नेता कूच में शामिल हुए। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सीएम आवास पर कांग्रेसियों ने हल्ला बोला। महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, अत्याचार एवं उत्पीड़न के विरोध में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, अत्याचार एवं उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र हुए और यहां से रैली निकालकर राजपुर रोड होते हुए हाथीबड़कला तक गए, जहां पर भारी पुलिस फोर्स बैरिकेडिंग लगाकर तैनात थी। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रेदश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी, गरिमा दसौनी, रणजीत रावत सहित भारी संख्या में महिला एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था और बढ़ते महिला अपराध को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *