February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून में सनसनीखेज हत्याकांड से मचा हड़कंपः युवक ने दरोगा की बेटी का गला रेतकर चीला नहर में किया सुसाईड !

देहरादून (उद संवाददाता)। देहरादून में सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मचा है। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। आशंका जताई जा रही है कि गला रेत कर युवती की हत्या गयी है। सूचना पर पुलिस मौके पर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। देहरादून में छिद्दरवाला क्षेत्र के अंतर्गत तीन पानी पुलिया के नीचे एक युवती का शव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान दरोगा की बेटी बताई जा रही है। वहीं पुलिस को चीला नहर में एक युवक के कूदने की सूचना मिली है। एक साथ दो सूचना मिलने के बाद से सनसनी फैली हुई है। मृतका की पहचान आरती डबराल पुत्री शिवप्रसाद डबराल निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है। मृतका के पिता की वर्तमान तैनाती कोतवाली नगर देहरादून में है। उधर पुलिस को चीला नहर में एक युवक के कूदने की सूचना मिली है। युवक की पहचान शैलेन्द्र भट्ट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सुसाइड करने वाला युवक मृतका का हत्यारा है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह राहगीरों ने हरिद्वार देहरादून मार्ग पर युवती का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेत कर हत्या की है। युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *