February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर : उत्तराखंड में नगर निकायों का सर्वे पूरा,शासन को सौंपी रिपोर्ट : 3 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु आरक्षित की जाएगी

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी एस वर्मा ने प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है व शासन ने भी इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट की माने तो आगामी नगर निकाय चुनाव अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा। गौरतलब है कि हाईकोर्ट में चुनाव टलने को लेकर दायर याचिका पर हुई सुनवाई में उत्तराखंड सरकार ने नगर निकाय चुनाव को निर्धारित समय के अनुसार सम्पन्न कराने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। प्रदेश में इस समय कुल 9 नगर निगम हैं, जिसमे से इस बार मेयर पद हेतु कोई 1 सीट SC, कोई 2 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 9 सीटों में से कोई 3 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी। देहरादून नगर निगम में इस बार पूर्व की भांति पार्षद की कुल 100 सीटें हैं। जिसमे से इस बार कोई 12 सीट SC, 1 सीट ST व 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 100 सीटों में से कोई 34 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *