Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षकों ने छात्र को पीटकर किया घायल

हल्द्वानी।गौलापुर स्थित कुंवरपुर में पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कालेज में शिक्षकों ने अभय बसानी पुत्र हीरा बसानी निवासी गौलापार कुंवरपुर देवला तल्ला की पिटाई लगा दी। पिटाई से छात्र अभय बसानी के सिर व पूरे शरीर में चोट आ गई। उसका सुशीला तिवारी चिकित्सालय में सिटी स्कैन किया गया। पिटाई लगाने वाले शिक्षकों में मोहन सिंह मेहरा, सुरेश शर्मा, भूपेंद्र हैं। बताया जाता है कि अध्यक्ष नानू मेहरा ने छात्र को मैच नहीं खेलने दिया। छात्रें में विवाद एक मैच के दौरान उपजा। स्कूल प्रशासन ने छात्र का नाम स्कूल से भी काट दिया है। छात्र के अभिभावकों ने शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली में परिजनों के साथ कई लोगों ने पहुंच कर कोतवाल विक्रम राठौर को इसकी सूचना दी। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने काठगोदाम थानाअन्तर्गत मामला होने से वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इस पर परिजन वहां से चले गए। कोतवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *