Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में अब तक 3 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साईन हुए और 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग

समिट में 20 से अधिक देशों के ब्रांड एंबेस्टर/ प्रतिनिधि/ उद्योगपति मौजूद रहे
देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन समापन के बाद मीडिया सेंटर में सचिव मुख्यमंत्री, डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम और सचिव उद्योग डॉ. विनय शंकर पांडेय ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि तीन माह पूर्व शुरू हुए फ्डेस्टिनेशन उत्तराखण्डय् अभियान में सरकार द्वारा देश के विभिन्न महानगरों समेत विदेश में भी चार रोड शो आयोजित किए गए। जिसमें अब तक 3 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त निवेशकों द्वारा दो दिन के समिट के दौरान बेहद उत्साह दिखाया गया। समिट में 20 से अधिक देशों के ब्रांड एंबेस्टर/ प्रतिनिधि/ उद्योगपति मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस समिट के दौरान 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग अब तक हो चुकी है। सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सरकार का फ्ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटय् के आयोजन को लेकर जहां एक ओर निवेश पर फोकस था वहीं दूसरी ओर प्रदेश में रोजगार सृजन भी प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार इन एमओयू की ट्रैकिंग के लिए उद्योग मित्रों की भी नियुक्ति कर रही है। यह उद्योग मित्र बाकी एमओयू की ग्राउंडिंग में निवेशकों और सरकार के बीच सेतु के रूप में कार्य करेंगे। सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने समस्त मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 10 और 11 दिसंबर को भी एफआरई में स्कूली छात्रों और आम जानता के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का एग्जीबिशन एरिया खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *