Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बागेश्वर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी की होटल में संदिग्ध मौत

बागेश्वर। तहसील में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कर्मचारी की संदिग्ध हालातों में होटल में मौत हो गयी। तहसील कर्मी को बेहोशी की हालत में होटल में पाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल ले गये वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मचा है। वहीं परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात 59 साल के गोपाल सिंह अधिकारी पुत्र केसर सिंह निवासी कमलुवागांजा कबडालपुर हल्द्वानी यहां बागेश्वर के तहसील रोड स्थित एक होटल में रह रहे थे। रविवार की शाम वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच उप जिलाधिकारी तहसीलदार सहित तहसील कर्मी भी मौके पर पर पहुंचे। रात दस बजे उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *