Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश कार्यालय में दो गुट भिड़े,भारी पुलिस फोर्स तैनात

देहरादून। उत्तराखंड क्रांतिदल के राजधानी में स्थित कार्यालय में सोमवार को बवाल हो गया। आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गयी। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी रहा। जानकारी के मुताबिक यूकेडी दफ्तर में सोमवार को किसी बात को लेकर हंगामा हो गया। दो पक्ष आमने सामने आ गये। एक पक्ष का आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था। खबर मिलते ही यह गुट भी मौके पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। सीओ सिटी नीरज सेमवाल शिव प्रसाद सेमवाल को समझाते रहे। लेकिन कार्यकर्ता शांत नहीं हुए। समाचार लिखे जाने तक दोनों गुटों का हंगामा जारी था। हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *